Dark Mode
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

टोंक । ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मेडिकल विंग एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त प्रयास से पूरे भारत में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, उसी कार्यक्रम के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा राजयोग भवन टोंक में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद टोंक के अध्यक्ष हितेश कुमार ने कहा कि आज यदि कोई भी नशीले पदार्थ को रोटी के साथ भी जानवर को खिलाया जाए तो वह सिर्फ  रोटी खाएगा, नशीले पदार्थ को नहीं खाएगा, हम तो ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना है, हम ऐसी चीजों का सेवन कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नशे से ग्रसित हो गया है, उसको वापस रिवर्स लाने का प्रयास करना चाहिए। यह संस्थान इसके लिए श्रेष्ठ कदम उठा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने कहा कि व्यक्ति की कंट्रोलिंग पावर खत्म होने से नशा आजाद भारत में भी गुलामी की जंजीरों की तरह जकड़ लिया है। आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही इन नशा रूपी गुलामी की जंजीरों को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा से ध्यान लगाकर अर्थात राजयोग के नियमित अभ्यास से अपनी विलपावर को बढ़ा सकते हैं, जिससे अपने संकल्प में दृढ़ता लाकर नशे से मुक्त हो सकते हैं, उन्होंने इनके कई प्रैक्टिकल अनुभव भी सुनाएं और कहा कि ऐसे कई प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से इस अभियान को जन-जागरण के रूप में जिले के गांव-गांव तक लेकर जाएंगे तथा उन्होंने राजयोग की गहन अनुभूति भी करवाई। कार्यक्रम में सआदत अस्पताल से डॉ. हिमांशु ने नशे से होने वाली अनेक बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि अस्सी प्रतिशत कैंसर का कारण नशा है। ब्रेन स्ट्रोक, टीबी सांस फूलना जैसी घातक बीमारियों का कारण नशा है। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए संतुलित आहार करे एवं नियमित एक्सरसाइज, मैडिटेशन करें। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का यह सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में इनरव्हील रोटरी क्लब की अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि  नशे की लत हमें तो नुकसान पहुंचाती है, साथ परिवार एवं करीबियों को भी दुखों एवं परेशानियों के भंवर में खींच लेती हैै, परंतु यदि हम अपने मन में ठान लें एवं सही तरीके से कोशिश करें तो ऐसी किसी भी लत से छुटकारा पाया जा सकता है।  ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए कहा कि हम मानते है, देवी देवता हमारे पूर्वज थे, क्या उनको इन सब चीजों का भोग लगाते हैं तो फिर हम केसे स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने नशा मुक्त होने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञा भी करवाई। इस मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े भाई-बहन मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!