Dark Mode
दवा प्रतिनिधि संगठन ने किया सुंदरकांड और सहभोज का आयोजन

दवा प्रतिनिधि संगठन ने किया सुंदरकांड और सहभोज का आयोजन

 
धौलपुर। दवा प्रतिनिधियों के संगठन ओमश्री के द्वारा भरतपुर में ओमश्री के कार्यालय के उद्घाटन के उपलक्ष में धौलपुर में हर्ष व्यक्त करते हुए सुंदरकांड पाठ, बैठक व सहभोज का आयोजन किया गया। ओमश्री धौलपुर इकाई के जिलाध्यक्ष संदीप तोमर ने सभी को संबोधित करते हुए बताया की अभी तक राजस्थान में दवा प्रतिनिधियों के संगठनों का नेतृत्व वामपंथियो के द्वारा किया जा रहा था, लेकिन अब भरतपुर संभाग में भरतपुर एवं धौलपुर दोनों जगह राष्ट्रवादी दवा प्रतिनिधियों के संगठन ओमश्री का गठन हो गया है । जिलाध्यक्ष  तोमर ने बताया के अभी कोटा, जयपुर, अजमेर में ओमश्री का सदस्यता अभियान चल रहा है। जल्दी ही वहां पर ओमश्री की इकाई का गठन हो जाएगा। इस पर ओमश्री के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की और कहा कि हम अपने दवा व्यवसाय के साथ-साथ अपने सामाजिक कर्तव्य का भी सही तरीके से निर्वहन करेंगे और जहां आवश्यकता होगी संगठन के रूप में उस शक्ति का उपयोग करेंगे। कार्यक्रम में ओमश्री धौलपुर इकाई के सचिव सुशील दीक्षित ने बताया के ओमश्री धौलपुर इकाई के द्वारा इस वर्ष में दवा प्रतिनिधियों के व्यक्तित्व विकास के लिए भी कार्यशाला आयोजित की जाएगीं। इस अवसर पर राजस्थान के कोऑर्डिनेटर अनुपम पांडे, अभिषेक, सुमित गोस्वामी, राजेश, मनु परमार, राजीव शर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, संजय एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री महेंद्र शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!