दूदू अभिभाषक संघ ने विशेषाधिकारी को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
दूदू . दूदू उपखण्ड अधिकारी की भ्रष्ट कार्यशैली को लेकर गत चार महीने से भी ज्यादा समय से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे अभिभाषक संघ ने संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मंडावरी व अभिभाषक संघ अध्यक्ष अशोक दायमा के नेतृत्व में दूदू विशेषाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर दूदू उपखण्ड अधिकारी के कार्यकाल में हुये भ्रष्टाचार व अनियमितता की जांच करवाये जाने व उपखण्ड अधिकारी का स्थानांतरण किये जाने की मांग की है !