बिपरजाय तूफान से हुए नुकसान क्षतिग्रस्त रास्तो का कराया दुरुस्तीकरण
देसूरी। पंचायत समिति देसूरी की ग्राम पंचायत नाडोल में आए बिपरजाय तूफान से भारी नुकसान हुआ था। नाडोल ग्राम पंचायत के आम रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।जिसके चलते वाहन चालकों समेत आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।सरपंच फूल कुँवर राजपुरोहित ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर कुमार समाजसेवी गुलाबसिंह राजपुरोहित समेत पंचायत स्टाफ ने जेसीबी की मदद से समस्त क्षतिग्रस्त आम रास्तो का दुरुस्तीकरण कराया।बिपरजाय तूफान व भारी बारिश से नाडोल ग्राम पंचायत क्षेत्र के आम रास्तो समेत कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे थे।ऐसे में ग्राम पंचायत द्वारा समस्त आम रास्तो व पेड़ो को हटाकर आमजन को राहत पहुचाई है।