Dark Mode
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दुलीचंदमीणा ने तुड़वाया आमरण अनशन

कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दुलीचंदमीणा ने तुड़वाया आमरण अनशन

लक्ष्मणगढ़। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दुलीचंद मीणा  ने आज लक्ष्मणगढ़ कस्बे में पहुंचकर शोक सप्तम परिवारों के यहां पहुंच कर परिवार जनों को सांत्वना दी।  मेव मोहल्ले में पहुंचकर अब्बास खान के परिवार जनों को  व दिनेश चंद शर्मा के घर पहुंचकर मृतक दिनेश चंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया। वही शोक संवेदना के पश्चात डीएसपी लक्ष्मणगढ़ राजेश शर्मा के साथ घटना स्थल पर मौका मुआवना किया । सर्किल अधिकारी से   वार्ता की गई। पुलिस इस मामले पर दोनों ही तरह से लेकर चल रही है हत्या या दुर्घटना दोनों पर बारीकी से जांच में जुटी है। अब देखना यह है पुलिस कब तक खुलासा कर पाती है।
इधर धरने पर बैठे रामधन भलाई का आमरण अनशन आज चौथे दिन पुलिस द्वारा ग्राम हसनपुर में कार्यवाही कर संपत्ति का बोर्ड लगा दिया गया है। जिस पर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष दुल्ली चंद मीणा द्वारा जूस पिलाकर सभी परिवारजनों का आमरण अनशन तुड़वाया गया। एवं धरना समाप्त करवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!