Dark Mode
फिलीपींस में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता

फिलीपींस में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 की तीव्रता

दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप आने का सिलसिला जारी है और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आने का। कुछ देश तो ऐसे भी हैं जहाँ अक्सर ही ही भूकंप आते हैं। इन देशों में फिलीपींस (Philippines) भी शामिल है। आज, शुक्रवार, 1 मार्च को आए भूकंपों में फिलीपींस में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप फिलीपींस में अरस-असन (Aras-Asan) से 43 किलोमीटर ईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट पर आया।

नहीं हुआ नुकसान
फिलीपींस में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में झटका ज़रूर महसूस हुआ, पर किसी तरह का नुकसान नहीं।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता का विषय
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!