Dark Mode
फिलीपींस में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

फिलीपींस में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

मनीला। फिलीपींस में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि फिलीपींस की राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में झटके महसूस हुए हैं, लेकिन किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। उन्होंने बताया कि हुके के पास और सतह से करीब 120 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। साथ ही मनीला से लगभग 140 किलोमीटर दूर है।

भूकंप से नुकसान की खबर नहीं
बता दें कि फिलीपींस में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, लेकिन बड़ी क्षति होने की संभावना कम होती है। फिलीपींस की राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन परिषद ने कहा कि बड़ी क्षति या हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ज्वालामुखी और भूकंप से प्रभावित रहा है फिलीपींस
फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के कारण हमेशा भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट से जूझता रहा है। फिलिपींस का सबसे सक्रिय मेयॉन ज्वालामुखी ने करीब 18,000 लोगों को पूर्वोत्तर अल्बे प्रांत से पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!