पालिका में ईऔ हरितवाल ने पदभार ग्रहण किया
रतनगढ़ । नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी अभय मीणा के अन्यंत्र स्थानांतरण के बाद आज बुधवार को अधिशासी अधिकारी भरतकुमार हरितवाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने पर पार्षदो ने ईऔ का शाल ओढ़कर व गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर ईऔ हरितवाल ने कहा कि पेंडिंग पत्रावली का निस्तारण, मानसून से पूर्व नाले नालियों की सफाई, व सरकार की योजनाओं लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो को पहुंचना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर पालिका नेता प्रतिपक्ष लालचंद प्रजापत, पार्षद रामगोपाल चोधरी, अनिता महर्षि, रामवीरसिंह राईका, अकरम खान, नंदकिशोर भार्गव, कयूम गौरी, अब्बास गौरी सहित कई पार्षद मौजूद थे।