एजुकेट गर्ल्स संस्था ने छीपाबड़ौद में प्रोजेक्ट प्रगति शिविर का किया आयोजन
छीपाबडौद। गैर लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने शुक्रवार को प्रगति शिविर का आयोजन फील्ड के सामने तेजाजी वाली गली में किया । आपको बता दें कि संस्था के प्रोजेक्ट प्रगति शिविर का यह चौथा वर्ष है जिसकी शुरुआत 2021 में हुई थी प्रोजेक्ट प्रगति के तहत राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10 वीं में नामांकित युवा महिलाओं के लिए बारां जिले के 36 गांव में प्रगति शिविरों का आयोजन किया गया है। प्रोजेक्ट प्रगति के असिस्टेंट मैनेजर दिनेश कुमार ने बताया हम प्रोजेक्ट प्रगति के तहत सरकारी ओपन स्कूल प्रणाली के जरिए स्कूल न जाने वाली किशोरियों और युवा महिलाओं को शिक्षा से वापस जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर भामाशाह ओम प्रकाश कुशवाह सहकारी समिति अध्यक्ष, राजस्थान स्टेट ओपन के नोडल प्रभारी सुरेंद्र पंकज, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जाहिदा बेगम, पत्रकार जितेंद्र कुशवाह,पत्रकार क्रिष जयसवाल, प्रेरक रघुवीर,सुरेश रेगर एवं शिक्षार्थियों के माता-पिता शामिल हुए।