Dark Mode
भामाषाहों के सहयोग से सुदृढ हो रही षिक्षण व्यवस्था

भामाषाहों के सहयोग से सुदृढ हो रही षिक्षण व्यवस्था

सवाई माधोपुर । जिला प्रषासन एवं षिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” के तहत मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना अन्तर्गत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा विद्यालयों के विकास के लिए भामाशाहो द्वारा जमा कराई गई राशि 3266750 रूपए को मिलाकर राज्यांश 4900125 की एवज में कुल 8166875 रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेष गुप्ता ने बताया कि इसमें से झोपडा के लिए 16.14 लाख, बनोटा 25 लाख, करेल 10 लाख, ओलवाडा में 1 लाख, छाण में 1.5 लाख, झनून मे 1 लाख, भेडोली मे 2.5 लाख, नायपुर 2 लाख, नाहरीकंला 6.4 लाख, अल्लापुर 2.8 लाख, कोयला 2.5 लाख, करमोदा 4 लाख, श्यामपुरा 3.92 लाख, भूरीपहाडी मे 2.92 लाख रूपए की लागत से विद्यालयों में विकास कार्य होगे एवं विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकेगी।
इससे पूर्व भी 10 एसडीएमसी द्वारा कुल 31 लाख रूपये कुल मिलाकर राज्यांश 45 लाख जिसमें राउमावि भूरी पहाडी 2.77 लाख, राउमावि सावटा 50 हजार रूपए, राउमावि पावाडेरा 5 लाख, राउमावि डेकवा 2.5 लाख, राउमावि कोयला 1.77 लाख, राउमावि मलारना चौड 3.86 लाख, राउमावि शिवाड 2.57 लाख, राउमावि बनोटा 50 लाख, राउमावि बामनवास पटटी खुर्द 5 लाख, राउमावि खाटॅकला 2.50 लाख कुल 76.48 लाख रूपये के विकास कार्य होगें एवं विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ति हो सकेगी।
भविष्या की उड़ान के तहत भामाषाहों द्वारा किए जा रहे सहयोग को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय परिसरों में भामाषाह पट्टिका में उनका नाम दर्ज किया जा रहा है। भामाषाहों के सम्मान में 28 फरवरी, 2023 को जिला स्तरीय भामाषाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!