शैक्षिक किशोरी मेला, वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह आज
सोजत। राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय-1, सोजत शैक्षिक किशोरी मेला, वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह सत्र 2022-23 का आयोजन 17.फरवरी.2023, शुक्रवार प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बालिकाओं की ज्ञान अभिवृद्धि एवं उत्साहवर्धन हेतु कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर, सोजत में शैक्षिक किशोरी मेला, वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन रखा गया है।