खेत में कार्य करते समय आया करंट बुजुर्ग की हुई मौत
डीडवाना. विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी गांव पावटा की ढाणी के अंदर खेत मे कार्य कर रहे एक बुजुर्ग की करंट आने से मृत्यु हो गई वही बुजुर्गों को डीडवाना के जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया वहीं जानकारी देते हुए मृतक के परिजन श्याम सुंदर ने बताया कि भंवरलाल पुत्र बन्नाराम उम्र 50 वर्ष निवासी पावटा की ढाणी जो कि गत रात्रि को अपने खेत में कार्य कर रहे थे जहां पर एलमुनियम की पाइप विद्युत पोल से टच हो गई जिसमें विद्युत पोल के तार फाल्ट थी जिसकी वजह से एलमुनियम के पोल के अंदर अरथीग बनकर करंट दौड़ गया करंट दौड़ने की वजह से भंवर लाल एलमुनियम के पाइप के टच में थे जिसकी वजह से उनके करंट आ गया करंट आने से उनकी मृत्यु हो गई।