टाउन वेडिंग कमेटी के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित
भुसावर . स्वायत शासन विभाग के आदेश अनुसार स्थानीय निकायों में टाउन वेडिंग कमेटी का गठन किया गया जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स प्रतिनिधि महिला सहित 3 सदस्यों का निर्वाचन किया गया उपखंड अधिकारी के आदेश अनुसार भुसावर तहसीलदार को निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया जिनके द्वारा 10 अप्रैल 2023 को नामांकन भरने एवं नामांकन पत्रों की जांच के साथ 12 अप्रैल 2023 को नाम वापसी के साथ नाम चुनाव चिन्ह आवंटित कर 17 अप्रैल 2023 को आवश्यकता होने पर मतदान प्रक्रिया कराई जानी थी! अधिसूचना अनुसा अनुसार स्ट्रीट वेंडर्स में से 3 सदस्यों के चुनाव हेतु बृजमोहन सैन पुत्र लक्ष्मण सैनी बंद का नगला भुसावर सीमा सैनी पत्नी दारा सिंह कला का गोला भुसावर एवं राम सिंह पुत्र उदयराम बस स्टैंड भुसावर के प्रपत्र सही पाए गये! इस पर निर्वाचन अधिकारी गाउन वेडिंग कमेटी एवं तहसीलदार दिसावर सुरेंद्र कुमार द्वारा 17 अप्रैल 2023 को तीनों को ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद की शपथ दिलाई ! इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार तहसीलदार भुसावर , तहसीलदार के निजी सचिव शैलेश कुमार शर्मा , योगेश कुमार पिपल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भुसावर, नरेश कुमार गुर्जर एनयूएलएल नगर पालिका भुसावर, सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे!