Dark Mode
जैसलमेर नगर परिषद उप सभापति का निर्वाचन मंगलवार को

जैसलमेर नगर परिषद उप सभापति का निर्वाचन मंगलवार को

जैसलमेर। जैसलमेर नगर परिषद के उप सभापति का निर्वाचन 22 सितम्बर, मंगलवार को होगा। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक मंगलवार को प्रातः 10 बजे नगर परिषद कार्यालय में होगी। नाम निर्देशन पत्र उम्मीदवार व उसके प्रस्ताव द्वारा मंगलवार, 22 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा निर्वाचन अधिकारी द्वारा इसी दिन प्रातः 11ः30 बजे से की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उम्मीदवारी वापस लेने की सूचना उम्मीदवार द्वारा व्यक्तिगत रूप से मंगलवार को दोपहर 2 बजे से पूर्व पेश करनी होगी। निर्वाचन लड़े जाने की दशा में मतदान मंगलवार को दोपहर 2ः30 बजे से अपराह्न 5 बजे के मध्य होगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!