Dark Mode
नए संकल्पो के साथ नये अध्यक्ष का चयन

नए संकल्पो के साथ नये अध्यक्ष का चयन

महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

 
अजमेर । अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महिला संगठन के वर्तमान सत्र की कार्यकारिणी की  बैठक  बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में विजयवर्गीय वैश्य धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।  महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि मीटिंग में पुरे भारत के महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया । बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए क्रियाकलापों का विवरण एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुतीकरण तथा नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा कैलाश विजयवर्गीय थी । महिला मंडल की संस्थापक सावित्री विजय, निवर्तमान अध्यक्ष प्रभा विजय, उज्जैन शहर अध्यक्ष दमयानी विजय मंचासीन थी । इससे पूर्व अतिथियों ने स्वामी रामचरण महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । मंच संचालन संगीता प्रमेंद्र विजय ने किया । विभिन्न प्रदेश की अध्यक्षों ने अपनी अपनी रिपोर्ट पेश की । राष्ट्रीय सचिव ने सचिवीय प्रतिवेदन पढ़ा । कोषाध्यक्ष जूली विजय ने आय व्यय का ब्योरा पेश किया । आभार ने व्यक्त किया । इस अवसर पर महिला मंडल के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ममता चौधरी नई दिल्ली को सर्वसम्मति से चुना गया । जिसे सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!