गोसिया अंजुमन कमेटी के सदर का चुनाव संपन्न
गंगापुर भीलवाडा. गोसिया अंजुमन कमेटी के सदर का चुनाव ट्रस्टी कमेटी के तत्वाधान मे चुनाव कमेटी द्वारा करवाया गया ।
चुनाव कमेटी के मुखिया शब्बीर मोहम्मद् सिंधी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगापुर शहर के मुस्लिम पुरुष मतदाताओं मे से छ सौ पेंसट मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
प्रातः नो बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। शाम पांच बजे मतगणना की गई। जिसमें अहसान मोहम्मद सिंधी को पांच सौ दो मत प्राप्त हुए। उनके खिलाफ शेरू मोहम्मद पठान को एक सौ सत्तावन मत ही मिले। छ मत खारिज हुए।
तीन सौ पैंतालीस मतों के भारीअंतर से एहसान मोहम्मद् सिंधी ने सदर के पद पर जीत हासिल की।
मतदान स्थल अंजुमन मदरसा बारी दरवाजा के अंदर मतदाताओं की लाइन लगी रही ओर मदरसे के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
चुनाव कमेटी द्वारा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु सुबह से शाम तक पुलिस व वीडियो ग्राफि का माकूल इंतजाम रखा।
चुनावी प्रक्रिया को अंजाम दिलाने वाले ट्रस्टी कुतुबुदीन नियारगर, चुनाव कमेटी के सदस्य शब्बीर मोहम्मद् सिंधी, रहीम बख्श नियारगर, शोकत खां पठान, मजीद खां पठान व समसुद्दीन नियारगर ने मत गणना कर विजेता की घोषणा करते हुए सभी मतदाताओं, दोनों उम्मीदवारों, वीडियो ग्राफर एवं पुलिस प्रशासन के मुस्तेद पुलिस कर्मियो का दिल से शुक्रिया अदा किया।