विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया कर्मियों की बैठक
चुनाव संबंधित दी जानकारी 30 अक्टूबर से आरंभ होंगे नॉमिनेशन फॉर्म
डीडवाना . निर्वाचन अधिकारी जीतू कुलहरि ने आज शनिवार को सुबह 10:30 बजे उपखंड कार्यालय में मीडिया कर्मियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की इस बैठक के अंदर निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संबंधित जानकारी मीडिया कर्मियों को दी। वही चुनाव संबंधित जानकारी के साथ में निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 30 अक्टूबर से नॉमिनेशन फॉर्म भरना आरंभ हो जाएंगे।और 6 नवंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे। जिसमें सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक फॉर्म भरने का समय रहेगा ।वहीं 5 तारीख को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। 7 तारीख को फॉर्म की चेकिंग की जाएगी। 9 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते हैं। 9 नवंबर को 3:00 बजे बाद बचे हुए प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।की कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में है।और सभी को आदर्श आचार संहिता की पालना सख्ती से करवानी है ।200 मीटर के परिसर में पांच व्यक्ति अपने तीन व्हीकल नॉमिनेशन फॉर्म भरने के लिए ला सकते है ।और जो प्रत्याशी ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे उनको अपने ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी यहां कार्यालय में जमा करनी होगी। तभी उनका नॉमिनेशन मान्य होगा। 30 अक्टूबर से टीमें सक्रिय रूप से कार्रवाई करेगी।और किसी तरह की कोई भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत हो तो तुरंत निर्वाचन अधिकारी को इसकी सूचना दी जाए। इसको लेकर भी मीडिया कर्मियों के सामने निर्वाचन अधिकारी ने यह बात कही वहीं आगे कहा कि हम सब को एक दूसरे के सहयोग से विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण करवाने हैं। और सभी का सहयोग इसमें अपेक्षित है।वही अन्य बिंदुओं को लेकर भी निर्वाचन अधिकारी ने संपूर्ण जानकारी प्रदान की उपखंड कार्यालय में यह बैठक आयोजित हुई ।चुनाव संबंधित जानकारी के लिए बैठक का आयोजन निर्वाचन अधिकारी जीतू कुलहरि के द्वारा किया गया।