Dark Mode
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

बूंदी। बूंदी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सोहनलाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 अनिवार्य सेवाओं में नियोजित कार्मिकों द्वारा डाक मत पत्र द्वारा मतदान के संबंध में बैठक का आयोजन किया।
बैठक में उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा आम सत्र 2023 अनिवार्य सेवा मे नियोजित कार्मिकों द्वारा डाक मत पत्र मतदान किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पालन करने के निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि बूंदी विधानसभा क्षेत्र में जो कार्मिक अपने मताधिकार का उपयोग मतदान केंद्र पर जाकर नहीं कर सकते ,वह अपने मताधिकार के उपयोग के लिए अनिवार्य रूप से डाक मत पत्र का प्रयोग करें । इसके लिए जो प्रारूप 12 (डी ) दिया जा रहा है । जिसे कार्मिक स्वयं भरकर अपने कार्यालय के नोडल अधिकारी से प्रमाणित करवा कर आगामी 4 नवंबर तक विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में जमा करवाए।
बैठक में नगर परिषद की आयुक्त जोधराज विश्नोई,उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कमलेश शर्मा,अग्निशमन विभाग के अधिकारी विकास गुर्जर, परिवहन विभाग से जावेद अली, विद्युत निगम से अधिशासी अभियंता जेके अग्रवाल, कोटा डेयरी से दिनेश दुबे , जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता दीपक चतुर्वेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!