प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये
रतनगढ़ । विधान सभा चुनाव 2023 के अंतर्गत आज गुरूवार को नाम वापसी की अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल माली द्वारा नाम वापिस लिया गया। रतनगढ़ विधानसभा के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव में भाग लेंगे। रिटर्निंग अधिकारी अभिलाषा ने बताया की निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गए। प्रत्याशी राधेश्याम प्रजापत् , संजय कुमार जांगिड, लालाराम भाट , शिशपाल सिंह राणा को लॉटरी द्वारा चुनाव चिन्ह आवांटित किये गये।प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति जान्हवी सोनी(उम्र 7 वर्ष) पुत्री जितेंद्र सोनी ने लॉटरी निकाली।रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में आदर्श आचार संहिता की बैठक बुलाई गयी जिसमें सभी पात्र अभ्यर्थी व उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पर्यवेक्षक अनिता यादव एवम एडीएम भागीरथ साख की उपस्थिती में रिटर्निंग अधिकारी अभिलाषा ने आदर्श आचार संहिता संबंधी जानकारी दी।