Dark Mode
एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स ने स्ट्रोक के प्रति जागरूकता के लिए एमएस धोनी से किया गठजोड़

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स ने स्ट्रोक के प्रति जागरूकता के लिए एमएस धोनी से किया गठजोड़

पुणे। एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने क्रिकेट के मशहूर खिलाड़ी, एमएस धोनी के साथ मिलकर स्ट्रोक की रोकथाम पर जन जागरूकता अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत, एमक्योर और धोनी ने एक वीडियो के ज़रिये हर किसी से स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में जागरूक होने तथा स्ट्रोक की पहचान के लिए कम से कम एक व्यक्ति को शिक्षित करने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया है। भारत में किए गए महामारी विज्ञान (एपिडेमियोलॉजी) से जुड़े अध्ययनों के अनुसार, हर साल 18 लाख से अधिक लोग स्ट्रोक से पीड़ित होते हैं और यह मृत्यु तथा विकलांगता का एक प्रमुख कारण बन जाता है। इसलिए एमक्योर ने ब्रेन स्ट्रोक, इसके लक्षण तथा जान बचाने और अनगिनत लोगों को बेहतर परिणाम प्रदान करने के लिए समय पर हस्तक्षेप के महत्व को समझने के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करने का बीड़ा उठाया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!