Dark Mode
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के कर्मचारी हड़ताल के राह पर

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के कर्मचारी हड़ताल के राह पर

आर्थिक एवं संाख्यिकी संघ बाडमेर के जिला अध्यक्ष कैलाश औझा ने बताया कि प्रदेश यूनियन के आहवान पर सांख्यिकी विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियांे की लम्बित माँगो का निराकरण नहीं होने के कारण आंदोलन की चेतावनी देने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर बाडमेर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष औझा ने एडीएम साब को अवगत करवाया कि संघ द्वारा अनेकों बार माँग पत्र दिये जाने के बावजूद भी कर्मचारियों की माँगों का अभी तक भी निराकरण नहीं हुआ हैं, जिससे राजस्थान के अधीनस्थ संवर्ग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।
अतः वर्षो से लम्बित माँगांे का निराकरण नहीं होने पर सांख्यिकी अधीनस्थ कर्मचारियों को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ रहा है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।
आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम निम्नलिखित निम्नानुसार हैंः-
1. दिनाँक 27.04.2023 (गुरूवार) को समस्त अधीनस्थ कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
2. दिनाँक 28.04.2023 (शुक्रवार) को सम्पूर्ण राजस्थान में सभी अधीनस्थ कर्मचारी काली पट्टी बांधकर पैन डाउन(कार्य बहिष्कार) करेंगे।
3. दिनाँक 01.05.2023 से 04.05.2023 (सोमवार से गुरूवार) तक सम्पूर्ण राजस्थान में पैन डाउन (कार्य बहिष्कार) करते हुए, मध्याहन 1.00 से 2.00 बजे तक सभी जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम/गेट मिटिंग एवं जयपुर मुख्यालय पर योजना भवन मंे हल्ला बोल कार्यक्रम कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपना विरोध दर्ज करवायेंगे।
4. दिनाँक 05.05.2023 (षुक्रवार) को राजस्थान के समस्त अधीनस्थ कर्मचारी एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर जयपुर में धरना देकर प्रदर्षन करेंगें।
5. राज्य सरकार/प्रषासन के द्वारा सांख्यिकी विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों की मांगांे पर दिनाँक 05.05.2023 तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो संघ को उसी दिनाँक को आन्दोलन के कठोर कदम उठाने को बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभागीय प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।
ज्ञापन मे संघ के उपाध्यक्ष सांख्यिकी निरीक्षक मूलचंद जांगिड, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सोहनलाल चौपडा, शिशु प्रजनन एवं स्वास्थ्यय अधिकारी कार्यालय से अशोक कुमार गौड, जिला परिषद से पवन पारीक एवं देवेन्द्र कुमार व संगणक लक्ष्मण विश्नोई, नगरपरिषद कार्यालय से गणपतराम तथा रामगोपाल मीणा व संगणक विक्रम उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!