कर्मचारियों ने किया जयपुर कूच
अरांई। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की उपशाखा अरांई के कर्मचारियों ने सामुहिक अवकाश के दौरान जयपुर कूच किया। उपशाखा अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बुधवार को अरांई से जयपुर कूच किया एवं जयपुर शिप्रापथ पर जारी धरने एवं आंदोलन मे हिस्सा लिया। अरांई से दिनेश वैष्णव, दिनेश शर्मा,महावीर नागर, कमलेश गुर्जर, महावीर वैष्णव, महिपाल, रामनिवास दरोगा, मुकेश पारासर, कुलदीप सिंह, लाेकेश सिंह सहित कर्मचारियों ने जयपुर धरने मे हिस्सा लिया।