Dark Mode
रोजगार सहायता शिविर 28 को

रोजगार सहायता शिविर 28 को

कोटा। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय कोटा की ओर से रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 28 नवम्बर को प्रातः 10 से सायः 4 बजे तक महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। जिसमें युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं रोजगार परक प्रशिक्षण के विशेष अवसर प्राप्त होगें।
उप निदेशक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में राज्य एवं राज्य से बाहर की विभिन्न निजी कम्पनियों से टेक्निशियन रिलेशनशिप आफिसर, फील्ड आफिसर, सर्विस इंजीनियर, टेक्निकल ऑपरेटर, फिटर फाईनेन्स एडवाइजर, सेल्स मैनेजर एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए लगभग 1200 रिक्तियां प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं 10वीं, 12वीं, स्नातक, कम्प्यूटर जानकार, आईटीआई, डिप्लोमाधारी है। आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। शिविर में विभिन्न पदों के लिए आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया जायेगा। भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अन्य बीमा कम्पनियां बीमा अभिकर्ताओं के लिए चयन करेंगे।
शिविर में रोजगार कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देने वाले विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान रोजगार प्रशिक्षण के लिए आशार्थियों का चयन करेंगे। उद्यमिता विकास के लिए मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, मुद्रा योजना सहित अनेक स्वरोजगार ऋण योजनाओं के आवेदन पत्र भरने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इच्छुक आशाथी अपने योग्यता संबंधित प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट साईज के 2 फोटो के साथ शिविर स्थल पर रोजगार प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!