Dark Mode
रोजगार सहायता शिविर 4 अप्रेल को

रोजगार सहायता शिविर 4 अप्रेल को

कोटा । उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में मासिक रोजगार सहायता शिविर का आयोजन मंगलवार 4 अप्रेल को किया जाएगा। जिसमें निजी संस्थान की विभिन्न कम्पनियों द्वारा भर्ती की जाएगी।
सहायक निदेशक उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय राजकुमार मीणा ने बताया कि शिविर में आशार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिए 18 से 35 आयु वर्ग के न्यूनतम सैकेण्डरी कक्षा उत्तीर्ण आशार्थी आवेदन के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक आशार्थी निर्धारित तिथि पर उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में प्रातः 10 बजे शैक्षणिक योग्यता संबंधी मूल दस्तावेज एवं छाया प्रतियों मय 5 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!