Dark Mode
रोजगार उत्सव कार्यक्रम शनिवार को

रोजगार उत्सव कार्यक्रम शनिवार को

चूरू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में रोजगार उत्सव का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16600 करोड़ रुपये से अधिक राशि की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और 21800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति— पत्र प्रदान करेंगे। इसी क्रम में चूरू जिला मुख्यालय पर मातु कमला गोयनका टाउन हॉल में शनिवार, 28 फरवरी को सवेरे 10.30 बजे रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहेगा। कार्यक्रम का जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!