पुत्री जन्मोत्सव पर पंखा देकर हौंसला अफजाई
पावटा। स्थानिय कस्बा में मंगलवार को भारत सरकार नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था पे टू पे सोशियल फाउंडेशन पावटा के ग्रेट लीडर तेजपाल पहाडिवाल द्वारा संस्था से जुड़ी महिला सदस्य किरण देवी के पुत्री जन्मोंत्सव पर उन्हें संस्था की ओर से एक छत पंखा देकर हौंसला अफजाई किया गया। तेजपाल पहाडिवाल ने बताया संस्था का मुख्य उद्देश्य है की बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं और बेटी को सक्षम बनाओं। यह संस्था कन्या जन्म, कन्या की शादी, बेटी पालनहार के लिए विभिन्न सहायता राशि प्रदान करती है।