Dark Mode
इंजीनियर दूल्हा सुभाष मेघवाल हेलीकॉप्टर से आया दुल्हन लेने

इंजीनियर दूल्हा सुभाष मेघवाल हेलीकॉप्टर से आया दुल्हन लेने

तारानगर. तारानगर के निकटवर्ती गांव तोगावास में इंजिनियर दूल्हा सुभाष मेघवाल खींवासर से हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने आया। तोगावास सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मेघवाल ने बताया कि दुल्हन ममता मेघवाल स्नातकोत्तर तक पढ़ी लिखी है।  जबकि दूल्हा सुभाष मेघवाल इंजीनियर है। दुल्हन के पिता किसान है एवं दूल्हे का पिता विदेश में रहते है। हेलीकॉप्टर में पहली बार बैठी दुल्‍हन ममता ने बताया कि वह पहले कभी भी हेलिकॉप्‍टर में नहीं बैठी थीं, पहली बार ससुराल आने के लिए ही हेलिकॉप्‍टर में सवार हुईं है। दूल्‍हा सुभाष ने बताया कि वह इंजीनियर हैं और अपनी शादी को खास बनाने की योजना उन्‍होंने पहले से ही तैयार की थी उनकी इच्‍छा थी कि उनकी शादी में कुछ ऐसा हो जिसे लंबे समय तक याद रखा जाए। तोगावास सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण मेघवाल ने हेलीपेड बनाने से लेकर प्रशासन व्यवस्था में विशेष सहयोग दिया। गांव के लोगो ने  पहली बार गांव में हेलीकॉप्टर देखकर ख़ुशी जाहिर की एवं उड़ते उतरते हेलीकॉप्टर को अपने अपने कैमरे में कैद किया। इस मोके पर युवाओं की आवाज एवं मिठड़ी सरपंच प्रतिनिधि नरसी मिठड़ी, शीशराम, माणाराम, ओमप्रकाश, राकेश कल्ला, राजेन्द्र प्रसाद, देबुराम, सत्येंद्र, नरेंद्र, प्रदीप, बद्री, महावीर, गणेश, महेंद्र, राकेश, केशराराम, ओमप्रकाश छापुनिया सहित सैंकड़ो ग्रामीण हेलीपेड पर मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!