Dark Mode
फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए सुनिश्चित-एडीएम

फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए सुनिश्चित-एडीएम

धौलपुर। फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना की अध्यक्षता में किया गया।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि विद्युत के अवैध कनेक्शनों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। वहीं पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखें तथा समय-समय पर पानी के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच कराना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जलभराव वाले क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियां सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यूज पेपर कटिंग्स पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों को अत्यंत संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित एवं तर्कसंगत समाधान किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।बैठक में पंच गौरव कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर जिले की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि फसलों की प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए तथा उन्हें पर्यटन स्थलों के साथ जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित करें। उन्होंने पंच गौरव कार्यक्रम के प्रभावी विस्तार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में सहायक निदेशक लोक सेवाएं बंशीधर योगी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!