प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा में जोश
सूरतगढ़ . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम बीकानेर के नौरंगदेसर में करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर संभाग के चारों जिलों में भाजपा के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं। इसी के तहत बुधवार शाम को पूर्व विधायक अशोक नागपाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण पत्र का विमोचन किया। भाजपा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टोलियां बनाकर सभी से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। सूरतगढ़ विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग बीकानेर के नौरंगदेसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सुनने के लिए पहुंचेंगे ऐसा भाजपा का दावा है। जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी निमंत्रण पत्र वितरण कार्यक्रम में जुटे हैं। बीकानेर के नोरंगदेसर में 8 जुलाई को 3 बजे नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के पूर्व विधायक का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली ऐतिहासिक होगी जिसको लेकर भाजपा एकजुट होकर इस रैली को सफल बनाने में जुटी है। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल, युवा मोर्चा महामंत्री विनोद सारस्वत, पार्षद जगदीश मेघवाल, अशोक आसेरी,युवा नेता गौरव बलाना, प्रेम सिंह राठौड़ किशन स्वामी, योगेश स्वामी,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मयंक वशिष्ठ, रजनी मोदी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।