Dark Mode
महंगाई राहत केम्प में दिखा उत्साह

महंगाई राहत केम्प में दिखा उत्साह

पलसाना। निकटवर्ती ग्राम पंचायत अजबपुरा में दो दिवसीय प्रसासन गांवो के संग अभियान एवं महंगाई राहत केम्प का आयोजन हुआ। जिसमे आस पास के सेकड़ो लोगो ने केम्प में रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े । युवा समाजसेवी अजय मारवाल ने बताया की केम्प में सभी मुख्य विभागो के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।  आमजन को राहत देने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन भी करया। मारवाल ने बताया कि कुल 700 के करीब परिवारों ने शिविर में अपना नाम दर्ज करवाया । केम्प में पिपराली ब्लॉक से समाज कल्याण अधिकारी भंवरलाल गुर्जर ने समाज कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी । इस दौरान कन्यादान योजना से लाभान्वित दो बालिकाओं का भी सम्मान किया गया। वार्ड पंच सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि विकलांग बच्चों के सेटिफिकेट तुरंत जारी कर लाभ दिया गया । नामांतरण सम्बधी कार्य भी प्रमुखता से हुई, पहले दिन के शिविर में दांतारामगढ़ तहसीलदार विपुल चोधरी मौजूद रहे एवं द्वितीय दिन  नायब तहसीलदार प्रेमचंद , सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, भंवरलाल गुर्जर, पीडब्ल्यूडी जेएनएन पिंकी सैनी , पलसाना प्रधान सुनीता वर्मा, सरपँच सोहन पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे । शिविर में आँगनबाड़ी आशा सहयोगिनी चिकित्सा विभाग, आयुवेर्दिक विभाग आदि ने सेवाएं दी। इस दौरान पूर्व सरपंच फूलचंद वर्मा, वार्ड पंच कजोड़ मल,एडवोकेट पपुराम, हेमचन्द वर्मा , सोहन कुमावत, वार्ड पंच जगदेवराम, राजकुमार , सुनील कुमावत , ताराचंद कुमावत आदि मौजूद रहे।
*रोडवेज सब संचालन की उठी मांग* 
पलसाना। विगत कई वर्षों से चली आ रही रोडवेज बस संचालन की मांग शिविर में एक बार पुनः उठी, युवा कार्यकर्ताओ ने तहसीलदार को रोडवेज बस संचालन की मांग से अवगत करवाते हुए ज्ञापन दिया, एनएसयूआई तहसील अध्यक्ष अजय मारवाल ने बताया कि करीब 5 हजार की आबादी होने के बावजूद साधन की कोई व्यवस्था नही है ।गांव से बाहर जाने के लिए घण्टो तक इंतजार करना पड़ता है विभाग को कई बार अवगत करवा चुके है। पर कोई जवाब नही मिला इस बार अगर बस सुविधा चालू नही की गई तो जल्द रणनीति बनाकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।  इस दौरान ज्ञापन देने वालो में शुभाष कुमावत, राजेश कुमार, अंकित, संदीप, नेमीचंद वर्मा, हंसराज वर्मा, दीपक कुमावत, मुकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!