Dark Mode
महंगाई राहत शिविरों में आमजन की उत्साह से भागीदारी,

महंगाई राहत शिविरों में आमजन की उत्साह से भागीदारी,

बारां में 78463 हजार परिवार महंगाई राहत कैंप से लाभान्वित,

मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड 3 लाख 48 हजार 814 का हुआ वितरण

 

बारां । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में महंगाई राहत शिविरों का सफलता से आयोजन किया जा रहा है इन शिविरों में आमजन भी उत्साह से सक्रिय भागीदारी ले रहे है। शिविरों में लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए जा रहे है। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों के तहत 24 अप्रेल 2023 से 4 मई 2023 को सांय 4 बजे तक 78463 परिवारों का लोक कल्याण की योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन करते हुए 348814 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि महंगाई राहत कैंप में परिवार को कोई भी सदस्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। जिले में गुरूवार को सांय 4 बजे तक 7277 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया जिन्हें 10 प्रमुख योजनाओं में 31748 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।

जिला कलक्टर ने ढीकवानी एवं खैराली में किया निरीक्षण

जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने गुरूवार को जिले के उपखंड शाहबाद की ग्राम पंचायत ढीकवानी एवं उपखंड बारां की ग्राम पंचायत खैराली में महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर में आने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति लोक कल्याण की योजनाओं के लाभ से वंचित नही रहना चाहिए। उन्होंने महंगाई राहत कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स, आमजन को दी जा रही सेवाओं, रजिस्ट्रेशन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने ढीकवानी में दिव्यांग लाभार्थी को ट्राईसाईकल एवं गारंटी कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया। शिविर में अन्य लाभार्थियों को भी गारंटी कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

जिले में 10 प्रमुख योजनाओं में अब तक हुए रजिस्ट्रेशन

जिला कलक्टर ने बताया कि 24 अप्रेल से 4 मई 2023 को सांय 4 बजे तक जिलेभर में रिकॉर्ड 78463 परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर 348814 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि  इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 33968, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 31786, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 5886, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 60991, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 15519, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 8641, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 26150, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 28495, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 68689 एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 68689 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए।

जिले में यहां आयोजित हुए शिविर

अतिरिक्त जिला कलक्टर एसएन आमेटा ने बताया कि गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में उपखंड बारां की ग्राम पंचायत खैराली, उपखंड अंता की ग्राम पंचायत खजूरनाकलां, उपखंड मांगरोल की ग्राम पंचायत भटवाडा, उपखंड अटरू की ग्राम पंचायत भैंसड़ा, उपखंड छबड़ा की ग्राम पंचायत मूंडक्या, उपखंड छीपाबड़ौद की ग्राम पंचायत गोरधनपुरा, उपखंड किशनगंज की ग्राम पंचायत सुवांस एवं उपखंड शाहबाद की ग्राम पंचायत ढीकवानी के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में दो दिवसीय प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं मोबाइल महंगाई राहत कैंप आयोजित किए गए। उक्त स्थानों पर 3 मई से शिविर संचालित हुए।
इसी क्रम में नगर परिषद बारां के वार्ड नम्बर 9, 10 व 11 के लिए संस्कृत स्कूल हाउसिंग बोर्ड बारां, नगर पालिका अंता के वार्ड नम्बर 4 व 5 के लिए बालाजी की बगीची बमोरी अंता, नगर पालिका मांगरोल के वार्ड नम्बर 8, 9 के लिए अंजुमन मदरसा व्यास पेट्रोल पम्प के पास मांगरोल, नगर पालिका अटरू के वार्ड नम्बर 5 के लिए राप्रावि रतनपुरा एवं नगरपालिका छबड़ा के वार्ड नम्बर 7 के लिए ग्रीन पार्क, कॉलोनी पार्क के पास छबड़ा में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत मोबाइल कैंप आयोजित किए गए।

आज शहरी क्षेत्रों में शिविर

एडीएम एसएन आमेटा ने बताया कि 5 मई 2023 को नगर परिषद बारां के वार्ड नम्बर 9, 10 व 11 के लिए संस्कृत स्कूल हाउसिंग बोर्ड बारां, नगर पालिका अंता के वार्ड नम्बर 4 व 5 के लिए बालाजी की बगीची बमोरी अंता, नगर पालिका मांगरोल के वार्ड नम्बर 8, 9 के लिए अंजुमन मदरसा व्यास पेट्रोल पम्प के पास मांगरोल, नगर पालिका अटरू के वार्ड नम्बर 5 के लिए राप्रावि रतनपुरा एवं नगरपालिका छबड़ा के वार्ड नम्बर 8 के लिए लक्ष्मी आईटी परिसर सालपुरा रोड़ छबड़ा में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत मोबाइल कैंप आयोजित किए जाएंगे।

आज ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर

एडीएम एसएन आमेटा ने बताया कि 5 व 6 मई 2023 को उपखंड बारां की ग्राम पंचायत कोयला, उपखंड अंता की ग्राम पंचायत नियाना, उपखंड मांगरोल की ग्राम पंचायत किशनपुरा, उपखंड अटरू की ग्राम पंचायत कुण्डी, उपखंड छबड़ा की ग्राम पंचायत कडैयावन, उपखंड छीपाबड़ौद की ग्राम पंचायत खेडलाजागीर, उपखंड किशनगंज की ग्राम पंचायत करवरीकलां एवं उपखंड शाहबाद की ग्राम पंचायत बिंची के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में दो दिवसीय प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं मोबाइल महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

टोल फ्री नम्बर 181 पर कैंप की सम्पूर्ण जानकारी

जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों में रजिस्ट्रेशन पूर्णतया निशुल्क है। इन कैंपों का संचालन सप्ताह में सोमवार से शनिवार प्रात 10 से सांय 6 बजे तक किया जा रहा है। कैंप को दौरान रजिस्ट्रेशन किए जाने पर लाभार्थी को इसकी सूचना तुरन्त ही रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर एसएमएस द्वारा दी जा रही है। आमजन कैंप स्थल की जानकारी वेबसाइट  के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही महंगाई राहत कैंप की सम्पूर्ण जानकारी टोल फ्री नम्बर 181 पर भी उपलब्ध है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!