Dark Mode
उद्यमियों व व्यापारियों ने फ्यूल चार्ज का विरोध जताया

उद्यमियों व व्यापारियों ने फ्यूल चार्ज का विरोध जताया

बहरोड़। डिस्कॉम के द्वारा वसूले जा रहे सर चार्ज के विरोध में गुरुवार को लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में बहरोड़ के उद्यमियों और व्यापारियों ने अलवर रोड से लेकर कचहरी तक पैदल मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और उद्योग मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान राज्य उद्योगों एवं व्यवसायिक संस्थानों को देश में सबसे अधिक दरों पर महंगी बिजली देने वाले राज्यों में प्रमुख है। यही कारण है कि नए उद्योग और व्यवसायिक संस्थान राजस्थान में निवेश करने से कतराते हैं। कोयला खरीद की व्यवस्था एवं लापरवाही को भी विशेष फ्यूल सरचार्ज के नाम से उद्योगों के माथे मढ़ा जा रहा है। उद्यमी, व्यापारी और घरेलू उपभोक्ता इस अवैध फ्यूल सरचार्ज से आहत हैं। ऐसे में उद्योग व्यापार संगठन विद्युत उपभोक्ता संघर्ष समिति यह मांग करती हैं कि सरचार्ज के नाम से किया जा रहा उद्योग एवं व्यापार जगत का शोषण तुरंत रोका जाए। स्पेशल फ्यूल सरचार्ज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को तुरंत समाप्त किया जावे और अभी तक की गई वसूली का समायोजन किया जाए या रिफंड किया जाए। ज्ञापन में बताया कि अगर हमारी जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया और समय रहते नहीं मांगी गई, तो संघर्ष समिति लोकतांत्रिक तरीकों से अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगी। जिससे होने वाली सभी बाधाओं और समस्याओं का जिम्मेदार प्रशासनिक अमला रहेगा। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष कृष्ण यादव, उद्यमी कृष्ण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, ओम यादव, भोलाराम, भागीरथ सिंह, रामप्रताप, निशांत, हरपाल सिंह, वेद प्रकाश, सुरेंद्र प्रजापति, राहुल कुमार, शिवकुमार, जितेंद्र यादव, संदीप यादव, रोहित कुमार, मनीष कुमार, मुरारी लाल, रंजीत सिंह, दिनेश अग्रवाल, देवेंद्र यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!