Dark Mode
पर्यावरण महोत्सव  मनाया

पर्यावरण महोत्सव  मनाया

रतनगढ़ ।  मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन के द्वारा बीकानेर, चूरु, जोधपुर सहित अनेक जिलो में पर्यावरण महोत्सव दिवस के अवसर पर मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती लक्ष्मी देवी मंडा एवं सभी टीम द्वारा बीकानेर, चूरू, नागौर व जोधपुर सहित अनेक जिलों में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधे वितरण किए व साथ में कपड़े के बैग व कागज की लिफाफों का वितरण कर इको फ्रेंडली विकल्प उपलब्ध करवाएं। फाउंडेशन द्वारा विकसित की गई आशियाना नर्सरी में घरों के वेस्ट रूप में निकलने वाले प्लास्टिक मटेरियल बोतले व डिब्बों का उपयोग कर उनमें तुलसी ,एलोवेरा ,स्नेक प्लांट अजवाइन ,मोगरा गुलाब, विभिन्न फूलों के पौधे, नीम, बील, जामुन  खेजड़ी आदि के  पौधे तैयार कर  पर्यावरण दिवस वितरण पर को किया गया। फाउंडेशन कि चूरू टीम द्वारा प्रदेश महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती गीतू घोड़ेला ने  बताया कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का मौलिक अधिकार है ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर मदर्स एलएस कर्मा फाउंडेशन की टीम मेंबर विजयलक्ष्मी चौधरी, संतोष सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!