पर्यावरण संरक्षण हमारी पहली जिम्मेदारी - सुंडा
शिक्षक महेंद्र मील ने अनूठा जन्मदिन मना कर दिया संदेश
नवलगढ़ . नवलगढ़ क्षेत्र के ग्राम बलरिया के राजाणी जोहड़ा स्थित मुक्तिधाम में पौधे लगाए गए।कैलाश चंद्र झाझडिया ने बताया कि मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्य शिक्षक महेंद्र सिंह मील के जन्मदिन पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा का बलरिया ग्राम के लोगों द्वारा झुंझुनूं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया । कार्यक्रम में बोलते हुए सुंडा ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी परवरिश करने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि विद्याधर गुरावा,पंचायत समिति सदस्य कमल किशोर, बहादुर सिंह शेखावत, नवरंग लाल हावलिया, नंदलाल महला, सुभाष महला, पूर्व सरपंच इंद्राज सिंह, महावीर झाझडिया, विजेंद्र झाझडिया, भगवान सिंह मुहाल,सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, रामकरण मील, सतवीर मील, खेम सिंह, जगदीश सोढ़ा, महेन्द्र खीचड़, दिनेश पारिक आदि मौजूद रहे।