ईपीएफओ स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त 2023 को किया जाना है जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ईपीएफओ स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया था वे ऑफिशियल वेबसाइट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट testservices.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ईपीएफओ स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले examinationservices.nic.in पर जाएं।
अब एडमिट कार्ड से संबंधित पेज ओपन होगा।
इस पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
EPFO SSA के लिए इस दिन होगी परीक्षा
ईपीएफओ की ओर से सोशल सिक्यूरिटी असिस्टेंट (एसएसए) पदों पर भी भर्ती होनी है जिसके लिए एग्जाम तिथि घोषणा कर दी गयी है। EPFO SSA के लिए परीक्षा का आयोजन 18, 21, 22 एवं 23 अगस्त 2023 को किया जाएगा। एग्जाम से कुछ दिन पूर्व एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए जब भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं उसके साथ एक वैलिड पहचान पत्र जैसे- वोटर आईडी कार्ड/ आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।