Dark Mode
IDBI JAM Admit Card जारी, 5 आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

IDBI JAM Admit Card जारी, 5 आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड

नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड-ओ और असिस्टेंट मैनेजेर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने (JAM) परीक्षा के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल होने के लिए बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। अब वे छात्र आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।


कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद 'IDBI Bank JAM Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


इस डेट पर होगा परीक्षा
आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड-ओ के लिए 1100 पद और असिस्टेंट मैनेजेर के लिए कुल 200 पद आरक्षित किए गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!