CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन 1 जून से शुरू
सीबीएसई री-इवैल्यूएशन के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जून से स्टार्ट, सीबीएसई की बड़ी अपडेट
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE की ओर से कक्षा बारहवीं स्कैन आंसर-शीट के बाद अब री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने स्कैन आंसर-शीट के लिए आवेदन किया था। वे छात्र अब री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर री-इवैल्यूएशन के लिए 01 जून से आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे कर सकेंगे मूल्यांकन
कॉपी का मूल्यांकन करने के लिए सीबीएसई की ओर से सभी छात्रों से कहा गया है कि उन्हें प्रश्न-पत्र की मार्किंग स्कीम ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद सभी छात्र अपनी कॉपी की जांच मार्किंग स्कीम से कर सकेंगे। ऐसे में अगर किसी प्रश्न के लिए छात्रों को अंक नहीं दिए गए हैं या किसी प्रश्न की जांच अधूरी छूट गई है। तब उस स्थिति में छात्रों को आवेदन करते समय यह बताना आवश्यक है कि उस प्रश्न की जांच दोबारा क्यों की जाए।
री-इवैल्यूएशन के लिए कैसे कर सकेंगे अप्लाई
जिन छात्रों ने स्कैन आंसर-शीट के लिए आवेदन किया था। वे छात्र जल्द ही री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्र यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन सकेंगे।
आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को CBSE Re-Evaluation 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद लॉग-इन करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।
अब छात्रों को आवेदन के प्रकार का चयन करना होगा।
इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
आवेदन फीस
री-इवैल्यूएशन में आवेदन करने के लिए हर प्रकार के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को 100 रुपये जमा करने होंगे। इसके साथ ही अगर कोई छात्र अपने उत्तर की जांच करवाना चाहता है, तो उसे प्रत्येक प्रश्न के लिए 25 रुपये का भुगतान करना होगा।