Dark Mode
UGC NET 2026 करेक्शन विंडो खुली, इन डिटेल्स में कर सकते हैं सुधार

UGC NET 2026 करेक्शन विंडो खुली, इन डिटेल्स में कर सकते हैं सुधार

नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज करेक्शन विंडो ओपन कर दी गई है जो 28 मई रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक ओपन रहेगी। जिन भी उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय त्रुटि हो गई है वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।


इन फील्ड्स में किया जा सकता है सुधार
एनटीए यूजीसी नेट फॉर्म में अभ्यर्थी डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, माता का नाम एवं पिता के नाम, एग्जामिनेशन सिटी सिलेक्शन आदि में बदलाव कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अभ्यर्थी के नाम, जेंडर, फोटोग्राफ, सिग्नेचर, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, स्थाई या पत्राचार पता और एग्जाम सिटी में करेक्शन नहीं किया जा सकता है।


एप्लीकेशन फॉर्म में स्वयं कर सकते हैं सुधार
सभी आवेदनकर्ताओं को बता दें कि यूजीसी नेट फॉर्म में स्वयं ही घर बैठे सुधार किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए यहां पर स्टेप्स दी जा रही हैं, इनको फॉलो करके आसानी से करेक्शन किया जा सकता है-
यूजीसी नेट फॉर्म में करेक्शन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में Correction Window लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल भरकर लॉग इन करें।
जिन फील्ड्स में सुधार किया जा सकता है उनको सेलेक्ट करके सही जानकारी भरें।
इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
अंत में अभ्यर्थी फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन पत्र से जुड़ी या अन्य किसी बीच जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्प लाइन नंबर 011 - 40759000/ 011- 69227700 अथवा ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।


कब होगी परीक्षा?
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 30 जून 2026 तक करवाया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पेपर 1 में उम्मीदवारों से 50 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा पेपर 2 में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए पूर्णांक 200 अंक है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!