Dark Mode
UPSC Prelims 2026 रिजल्ट का इंतजार खत्म! इस हफ्ते आ सकती है बड़ी अपडेट

UPSC Prelims 2026 रिजल्ट का इंतजार खत्म! इस हफ्ते आ सकती है बड़ी अपडेट

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा (IFS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द समाप्त हो सकता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि आयोग इसी सप्ताह परिणाम घोषित कर सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर सूची में होंगे, उन्हें सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माना जाएगा।

परिणाम के साथ आयोग सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी जारी करेगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होती है, इसलिए मुख्य परीक्षा में प्रवेश उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो निर्धारित कटऑफ पार कर मेरिट सूची में स्थान हासिल करेंगे।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
इसके बाद उम्मीदवार पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजकर परिणाम की जांच कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

यूपीएससी मुख्य परीक्षा देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसमें कुल 9 पेपर शामिल होते हैं। इनमें से 7 पेपर मेरिट निर्धारण के लिए गिने जाते हैं और प्रत्येक पेपर 250 अंकों का होता है।

इसके अलावा भारतीय भाषा और अंग्रेजी भाषा के दो क्वालिफाइंग पेपर भी होते हैं, जिनमें प्रत्येक के लिए 300 अंक निर्धारित हैं। हालांकि इन दोनों पेपरों के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते, लेकिन अभ्यर्थियों के लिए इनमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों का ध्यान मुख्य परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित होगा, क्योंकि यही चरण अंतिम चयन की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!