Dark Mode
राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से लैब असिस्टेंट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने लैब असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RSSB Lab Assistant Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजरआईडी और पासवर्ड दर्ज करना अनिवार्य है।


इन पांच स्टेप्स से करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड
आरएसएसबी की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
अब RSSB Lab Assistant Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।


कब होगी परीक्षा
आरएसएसबी की ओर से लैब असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 09 और 10 मई, 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 804 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रत्येक प्रश्न-पत्र 200 अंकों का होगा, जिसमें छात्रों को 100-100 सवालों के जवाब देने होंगे। परीक्षा में प्रत्येक अंक दो अंक का होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!