बाबासाहेब की जयंती के उपलक्ष में हुआ आयोजन
कवाई. कस्बे में भाजपा युवा मोर्चा मण्डल द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में मण्डल अध्यक्ष विष्णु चक्रधारी भाया की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ मण्डल महामन्त्री राकेश कुमार, अमित जोशी ने बताया बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की मण्डल अध्यक्ष विष्णु भाया ने कहा बाबा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, उन्होंने विषम परिस्थितियों में संघर्ष कर न केवल उच्च शिक्षा ग्रहण की, बल्कि समाज को भी शिक्षित किया। बाबासाहेब आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन अछूतों, महिलाओं और मजदूरों की भलाई के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्होंने एक बार कहा था कि शिक्षा बााघिन का दूध है और जो उसे पिएगा वह बाघ की तरह गुर्राएगा जरूर। डॉ. बी आर आंबेडकर ने भारतीय कानून और शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया, उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में भी कार्य किया। एक बार उन्होंने कहा था कि किसी भी समाज का उत्थान उस समाज में शिक्षा की प्रगति पर निर्भर करता है। मण्डल कोषाध्यक्ष अमित जोशी व कैलाश शाक्यवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये इस दौरान करीबन दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे