Dark Mode
मां की अनुभूति से ही हर दिन  है विशेष: विनय अग्रवाल 

मां की अनुभूति से ही हर दिन  है विशेष: विनय अग्रवाल 

 बयाना। कस्बे में मदर्स डे के उपलक्ष में भारत विकास परिषद शाखा बयाना के संरक्षक  विनय अग्रवाल दमदमा  की प्रेरणा से परिषद की महिला प्रमुख  रेनू मिश्रा एवं परिवार संस्कार प्रमुख बबीता सैनी के सानिध्य में परिषद की मातृशक्ति ने क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती नव प्रसूता मां व महिला सफाई कर्मचारी एवं महिला नर्सिंग स्टाफ को उपहार किट (दुपट्टा, साड़ी, श्रृंगार का सामान, पोस्टिक दलिया एवं बिस्कुट) सम्मान पूर्वक भेट कर सराहनीय कदम बढ़ाया।
इस अवसर पर भामाशाह व भा वि प के संरक्षक विनय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां शब्द दुनिया का सबसे छोटा लेकिन दुनिया का सबसे कीमती और महत्त्वपूर्ण शब्द है जिसे हर इंसान को स्वीकार करना चाहिए।परिषद की महिला प्रमुख रेणु मिश्रा ने अपने शब्दो में कहा की मां एक ऐसा अनोखा शब्द है जो जीव पर आते ही जीव मीठी हो जाती है।
इस अवसर पर डॉक्टर भरत मीणा, डॉक्टर साहब सिंह, डॉ महेश धाकड़, डॉक्टर टीएस वर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ में विष्णु उपाध्याय, योगेंद्र उपाध्याय, कीर्ति कुमारी,अशोक शर्मा एवम बृजेश पाराशर ने उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में  सहयोग किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद की बबीता जैन,गिरजेश शर्मा, कल्पना, राधा अग्रवाल, अर्चना रावत, भावना गोयल, मनीषा अग्रवाल, सुनीता शर्मा,सपना गर्ग, रमन धाकड़, योगेश पाराशर, राजेश गोयल, गोविंद उपाध्याय ,हरिओम उपाध्याय, अशोक गोयल, वेद सैनी एवं  उर्मिला धाकड़ उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!