Dark Mode
महाविद्यालय प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं

महाविद्यालय प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं

प्रतापगढ़. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बनवारीलाल मीणा ने बताया कि महाविद्यालय के भूगोल विषय के सहायक आचार्य रविप्रकाश व विकास डूंगरवाल के अनुसार महाविद्यालय के सभी नियमित विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि बी.ए. (स्नातक) प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाएं बी.ए. प्रथम वर्ष की दिनांक 4 व 5 अप्रैल 2023, बी.ए. द्वितीय वर्ष की दिनांक 28 व 29 मार्च 2023 एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं दिनांक 31 मार्च 2023 व एक अप्रैल 2023 को सम्पन्न होगी। सभी विद्यार्थियों के रोल नम्बर, बैच नम्बर तथा परीक्षा समय की विस्तृत सूचना जल्द ही महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी जायेगी। सभी विद्यार्थी अपनी संबंधित कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा तिथि से पूर्व स्वयं के रोल नम्बर, बैच नम्बर एवं परीक्षा समय की सूचना महाविद्यालय के सूचना पट्ट से प्राप्त करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!