Dark Mode
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक  मजिस्ट्रेट  नियुक्त

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक  मजिस्ट्रेट  नियुक्त

कोटा । होली दहन, धूलण्डी तथा शब-ए-बारात के पर्व पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्टेªेट नियुक्त किए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट (कलक्टर) ओपी बुनकर ने बताया कि कार्यपालक मजिस्टेªट अपने-अपने क्षेत्र में रहकर तथा पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
ये होंगे कार्यपालक मजिस्ट्रेट-
जिला कलक्टर ने बताया कि थाना दादाबाड़ी, गुमानपुरा, किशोरपुरा, जवाहर नगर के सम्पूर्ण एरिया के लिए आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण अम्बालाल मीणा, थाना नयापुरा, भीमगंजमण्डी, रेल्वे कॉलोनी, कुन्हाड़ी के सम्पूर्ण एरिया के लिए कार्यवाही उपखण्ड अधिकारी पार्थवी, थाना मकबरा, कोतवाली, रामपुरा, कैथूनीपोल के सम्पूर्ण एरिया के लिए उपायुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण राजेश डागा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार थाना आरकेपुरम, महावीर नगर, अनन्तपुरा के सम्पूर्ण एरिया के लिए उपायुक्त नगर निगम कोटा उत्तर गजेन्द्र सिंह तथा थाना विज्ञान नगर, उद्योगनगर, बोरखेड़ा के सम्पूर्ण एरिया के लिए उप सचिव नगर विकास न्यास चन्दन दुबे को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रभारी शहर में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन रहेंगे। जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!