कार्यकारिणी की बैठक का आयोजित
रतनगढ़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ की सत्र 2023 - 24 की प्रथम कार्यसमिति की बैठक संचिया लाल बैद रा बा उ मा विधालय में अध्यक्ष ओंकारमल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ प्रार्थना, व्यक्तिगत परिचय एवं संस्था प्रधान रुकमणी के शाब्दिक स्वागत के साथ शुरू हुआ।सचिव नरेंद्र स्वामी ने गत बैठक की रिपोर्ट एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसको सदन स्वीकार किया। गत सत्र का आय-व्यय का ब्यौरा एवं ऑडिट रिपोर्ट कोषाध्यक्ष डूंगर राम प्रजापत ने सदन के समक्ष रखी, जिसकी सदन ने पुष्टि की। इसके बाद सत्र 2023-24 का अनुमानित बजट सदन के पटल पर रखा, जिसकी सदन ने मेज थपथपा कर स्वीकृति प्रदान की। आगामी वार्षिक अधिवेशन 20 जुलाई 2023 को रा उ मा वि प्रकाश रतनगढ़ में करने का निर्णय लिया। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर उमेश जाखड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समस्त संस्थाओं चाहे निजी हो या सरकारी इसे अनिवार्य सहशैक्षिक गतिविधि बताया है। पूर्व प्रभारी एवं एडीसी विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि संगठन एक के बलबूते पर नहीं चलता, इस संगठन से जुड़े सभी अपना सहयोग देकर स्थानीय संघ को मजबूत करें। संघ के ट्रेनर मनीराम स्वामी ने प्रत्येक विद्यालय को ओ वाई एम एस फॉर्म ऑनलाइन करने व प्रत्येक बच्चे को भारत स्काउट गाइड यूआईडी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सविस्तार समझाते हुए कहा कि आगे जितने भी कैंप होने हैं उनके लिए सभी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। एडीसी सुरेश सांखोलिया ने कहा कि सभी पी ई ई ओ और संस्था प्रधान को आगामी 27 जुलाई से दादाजी धाम परसनेऊ में स्काउट बैसिक कोर्स में प्रत्येक विद्यालय से योग्य अध्यापक को भेजना सुनिश्चित करें,ताकि विद्यालय में यह गतिविधि अच्छे ढंग से संपादित हो सके। अध्यक्षीय उद्बोधन में औंकारमल शर्मा ने कहा कि इस सत्र की महत्वपूर्ण एवं प्रथम बैठक ने वार्षिक कार्यक्रम निर्धारण किया गया उसे शत प्रतिशत पूरा करने का संकल्प सभी को लेकर चलना है।