Dark Mode
महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन कल

महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन कल

टोंक। इनरव्हील क्लब टोंक एवं प्रेरणा ग्रुप ऑफ  टोंक के संयुक्त तत्वाधान में स्टाइल ऑफ  बंगाल साड़ी के सहयोग से महिला सशक्तिकरण के तहत एक प्रदर्शनी 20 अगस्त से पांच दिन तक आयोजन किया जायेगा। क्लब अध्यक्ष सोनिया राजावत, सचिव स्मिता शर्मा एवं प्रदर्शनी संयोजिका रेखा जाजू ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन 20 अगस्त को सुबह 10 बजे बैरवा धर्मशाला के पास कृषि मंडी रोड़ पर लगाई जाएगी। उन्होने बताया कि प्रदर्शनी में कई तरह की दुकानें लगाई जाऐगी, जैसे कि हैंडलूम साडिय़ा, फैब्रिक, राखियां, कुर्तिया, रेडीमेड वस्त्र, बेडशीट्स, डोरिया साड़ी, ज्वैलरी, गुजराती ड्रेसेज, लहंगे, होम मेड मेहंदी, होम मेड चॉकलेट हैंपर, राखी स्पेशल हैंपर, होम मेड शरबत, हाउस होल्ड प्रॉडक्ट्स इत्यादि समान एक ही छत के नीचे मिलेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!