आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार
टोंक । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन ने संयोजक मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं द्वारका के विधायक विनय मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल की अनुमति से जिलाध्यक्ष हनुमान सैन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठनात्मक नियुक्तियां की है। जिला मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि हनुमान सहाय मीणा प्रतापपुरा वाले को जिला सोशल मीडिया इंचार्ज एवं संयुक्त सचिव लोकेश सक्सेना, धनराज वैष्णव बालापुरा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश साहु, प्रहलाद सुवालका, प्रेम शंकर सुलानिया जगदीश वर्मा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष, अजहर खान अल्पसख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष, मोहम्मद फरहान अंसारी, महजीद नाजीपुरा को अल्पसख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार नागर, मो. अजहर खान को जिला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर, उमेश सिंह खंगारोत, श्रीराज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मालपुरा विधानसभा, गिरिज प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष देवली-उनियारा विधानसभा सहित जिले की सभी विधानसभाओं में 107 सर्किल इंचार्ज नियुक्त किए गए। जिलाध्यक्ष सैन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्य जिनमें बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि योजनाओं को आमजन तक पंहुचाने के निर्देश दिये।