Dark Mode
कलाल समाज युवा मंडल कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

कलाल समाज युवा मंडल कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

कोटा. सामाजिक सरोकारों के कार्य करने के साथ ही समाज उत्थान के कार्यों में युवाओं की भागीदारी बढे इसी उद्देश्य से कलाल समाज युवा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें कई युवा साथियों को शामिल किया गया। कलाल समाज अध्यक्ष राहुल पारेता के निर्देशानुसार युवा मंडल अध्यक्ष कपिल पारेता की अध्यक्षता में युवा मंडल की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कार्यकारणी विस्तार का निर्णय लिया गया और कार्यकारणी विस्तार किया गया। इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष कपिल पारेता,महामंत्री हिमांशु राय कलाल, कार्यकारी अध्यक्ष विजय पारेता, कोषाध्यक्ष रोहित माहुर,उपाध्यक्ष हितेश सुवालका संगठन महामंत्री आदि युवा साथी उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!