व्यय पर्यवेक्षक 12 से करेंगे अभ्यर्थियों के लेखों का निरीक्षण
पाली। निर्वाचन आयोग की ओर से पाली संसदीय क्षेत्र में नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक द्वारा 12 अप्रेल से लोकसभा साधारण निर्वाचन 2024 अभ्यर्थियों के लेखों के निरीक्षण किया जाएगा।
निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ.राजेश गोयल बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से पाली संसदीय क्षेत्र में नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक द्वारा लोकसभा साधारण निर्वाचन 2024 अभ्यर्थियों के लेखों के निरीक्षण तीन चरणां में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यय पर्यवेक्षक द्वारा प्रथम निरीक्षण 12 अप्रैल को, द्वितीय निरीक्षण 18 अप्रैल को तथा तृतीय निरीक्षण 24 अप्रैल को किया जाएगा।
इस दौरान लोकसभा आम चुनाव निर्वाचन व्यय रजिस्टर का व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ ़़द्वारा संधारित छाया प्रेक्षण रजिस्टर से प्रचार अवधि के दौरान अंकित तिथियो को व्यय पर्यवेक्षक द्वारा प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक जिला परिषद सभागार में किया जायेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को व्यय रजिस्टर को निर्धारित प्रारूप में नियमानुसार दैनिक आधार पर संधारित करते हुए दैनिक लेखा, रोकड़ लेनदेन एवं बैंक रजिस्टर मय वाउचर फाईल व बैंक स्टेटमेंट के साथ उक्त तिथियों को मिलान के लिए स्वयं एवं इनके निर्वाचन एजेंट को उपस्थित होना होगा।