पिलानी सिधी दंत चिकित्सालय सेवा का विस्तार
महादेव सिंधी दंत चिकित्सालय विभाग में ईएनडीओ, पद्धति द्वारा दंत चिकित्सा सेवा का विस्तार
पिलानी . महादेव सिंघी दंत चिकित्सा विभाग में गत 17 वर्षों से जनता की सेवा में समर्पित उदार मना समाजसेवी स्वर्गीय महादेव सिंघीजी की पुण्य स्मृति में दंत चिकित्सा विभाग मुंबई द्वारा संचालित महादेव सिंघी मेमोरियल चैरिटीबल ट्रस्ट के ट्रस्टयो के कुशल मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है वर्तमान में युक्त अरुण सिंधी, अनिल सिंधी के नेतृत्व में अस्पताल दंत चिकित्सा विभाग 17 वर्षो से जनता की सेवा में समर्पित रहते हुए अस्पताल प्रांगण में जनता लाभान्वित हो रही है। वही आने वाले समय में सरकारी योजनाओं का भी सीधा लाभ जनता को मिल पाएगा ।वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर बसंत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में दंत रोगियों को जटिल से जटिल बीमारी पर भी बड़ी सफलता अर्जित प्राप्त करते हुए असंभव को भी संभव कर दिया गया।वही भयानक एक्सीडेंट केस को भी पूर्णतया सही कर सुंदर आकर्षक खाने योग्य बना दिया ।वर्तमान में एनडीओ चिकित्सा पद्धति के द्वारा आरसीटी की जाने का पूरा प्रावधान उपलब्ध है। दंत चिकित्सा विभाग में उपलब्ध मुख्य चिकित्सा सेवाएं निरंतर दंत रोगियों के लिए लाभान्वित हो रही है आधुनिक मशीन के द्वारा दांतो की सफाई करना फाइबर ऑप्टिक हैंडपीस द्वारा कीड़े लगे दातों में फीलिंग करने के लिए कैविटी बनाई जाती है ओरल सर्जरी सभी प्रकार के इलाज किए जाते हैं जिसमें दर्द रहित दांत निकालने से लेकर जबड़ों की टूटी हड्डी को तारो द्वारा जोड़ना संभव है ।अस्पताल प्रांगण में एक छत के नीचे आरसीटी विभाग ,क्रॉउन कैप मसूड़ों का इलाज दांतों पर कैप लगाना मसूड़ों जतिन सभी बीमारियों का इलाज अत्याधुनिक मशीन जी के द्वारा किया जाना संभव है ।शेखावाटी अंचल सीकर ,चूरू ,झुंझुनू जिले के रोगी दूरदराज से आकर आधुनिक सेवाओं का लाभ ले पा रहे हैं ।
अस्पताल प्रांगण में नेत्र चिकित्सा विभाग नेत्र रोगी गत 37 वर्षों से उच्च कोटि की नेत्र सेवाओं के इलाज का लाभ एकमात्र शेखावाटी क्षेत्र में सर्वाधिक लोकप्रियता अर्जित करने वाला परामर्श चिकित्सालय सेवाएं प्रदान करता आ रहा है ।महादेव सिंघी नेत्र चिकित्सालय सिंधी परिवार के द्वारा पिलानी में अत्याधुनिक कंप्यूटराइज लेटेस्ट अमेरिकन टेक्नोलॉजी पर निर्मित और ओसिटी मशीन का गत दिनों विधिवत शुभारंभ हुआ इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद सहगल, डॉक्टर अंकित खुल्लर ,डॉ अमिताभ चक्रवर्ती, डॉक्टर पंकज कटारिया ने बताया कि सुविधा उपलब्ध होने पर आंखों के इलाज में बड़ी सफलता प्राप्त होने के आसार होंगे। अस्पताल कार्यालय में सहयोगी सचिव गोविंद राम सैनी, बृजमोहन सैनी ,भंवर लाल स्वामी, विनय गोड, प्रांगण में सभी स्टाफ नर्सिंग स्टाफ एवं कस्बे के गणमान्य जनों का सहयोग भाईचारा निरंतर प्राप्त होता रहता है।